फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

मां के संस्कारों से बनता है संतान का भविष्य : ज्योत्सना

विज्ञापन
religious news
अखनूर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में रामा पैलेस अखनूर में पांच दिवसीय श्री हरि कथा में शुक्रवार को भक्ति व श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। साध्वी ज्योत्सना भारती ने ध्रुव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां के संस्कारों से ही इंसान का भविष्य संवरता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि ध्रुव की माता सुनीति द्वारा दिए गए श्रेष्ठ संस्कारों के कारण ही ध्रुव ने भक्ति का मार्ग अपनाया। कठोर तपस्या से प्रभु को धरती पर प्रकट होने के लिए विवश किया। साध्वी ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कारों के अभाव में आज वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ती जा रही है। संतान को उचित संस्कार न मिलने से समाज में माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान कम हो रहा है। यदि माता गर्भावस्था से ही शुभ विचारों और संस्कारों से परिपूर्ण रहे तो वही संस्कार संतान में विकसित होकर भक्त और देशभक्त का निर्माण करते हैं जो अपने कर्मों से राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। इस माैके पर स्वामी सुचेतानंद, डीएसपी अखनूर वीरेंद्र गुप्ता, तरसेम लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed