फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news, mail news

Jammu News: रोहमेत्रा महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल आज

विज्ञापन
religious news, mail news
जम्मू। ऑल इंडिया रोहमेत्रा महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल तीन जुलाई को नानक नगर स्थित शिवाजी चौक सेक्टर-14 में पावर हाउस के पीछे देवस्थान मंदिर में मनाई जाएगी। सुबह 6 बजे पूजा और हवन शुरू होगा। इसके बाद नाश्ता करवाया जाएगा। 10 बजे के बाद भंडारा होगा। रविवार को बिरादरी की ओर से की गई बैठक में यह फैसला लिया गया है। अध्यक्ष प्रभाकर रोहमेत्रा ने कहा कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। मौके पर योगेश रोहमेत्रा, सतपाल रोहमेत्रा, शयपाल रोहमेत्रा, मूल राज रोहमेत्रा, रवि रोहमेत्रा, अजय रोहमेत्रा समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


करलुपिया बिरादरी की वार्षिक मेल कल

जम्मू। करलुपिया बिरादरी की वार्षिक मेल चार जुलाई को बिश्नाह में होगी। आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक बिरादरी की बैठक होगी और उसके बाद भंडारा होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि मेल में परिवार सहित भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed