{"_id":"6a4ac5182e2f12f7c90b1e1d","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1062-954110-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेघों से बाैछार, तवी तट पर भक्तों \nने की बाबा बर्फानी की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेघों से बाैछार, तवी तट पर भक्तों ने की बाबा बर्फानी की जय-जयकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकरण केंद्रों पर तड़के से लगीं लंबी कतारें, तवी आरती और मंदिरों में भी उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के चौथे दिन रविवार को जम्मू शहर बाबा बर्फानी की भक्ति में डूबा नजर आया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच श्रद्धालु तड़के तवी रिवर फ्रंट, महाजन सभा सहित अन्य पंजीकरण केंद्रों पर पहुंच गए। करीब छह बजे हल्की बारिश ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। दिनभर पंजीकरण केंद्रों पर चहल-पहल रही।
शाम को रिवर फ्रंट पर तवी आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पुरानी मंडी राम मंदिर में पंजीकरण केंद्र पर भी यात्रा के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण कोटे का सकारात्मक असर देखने को मिला। देशभर से आए साधु-संतों में बाबा के दर्शन की लालसा है। मंदिरों और धर्मशालाओं में भी श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है। बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी यात्रियों की चहल पहल से रौनक बढ़ गई है। भगवती नगर यात्री निवास में भी देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं के जत्थे लगातार पहुंच रहे हैं। यात्री निवास में प्रवेश से पहले सभी की सुरक्षा जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए हैं ताकि सभी सुरक्षित और सुगमता के साथ यात्रा पर रवाना हो सकें।