{"_id":"6ad29b1349e8b748640abbf4","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1041413-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मां के भजनों से सराबोर हुई\nनेहरू मार्केट, लगा भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मां के भजनों से सराबोर हुई
नेहरू मार्केट, लगा भंडारा
वेयर हाउस स्थित नेहरू मार्केट में जागरण कार्यक्रम के दौरान लोगों संबोधित करती हुई एडीसी अनुसुइय
Link Copied
जम्मू। नवरात्र के मौके पर शुक्रवार को वेयर हाउस स्थित नेहरू मार्केट में भक्ति का माहौल देखने को मिला। नेहरू मार्केट ट्रेडर्स फेडरेशन की ओर से माता के जागरण और लंगर का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायक अंकुश शर्मा ने मां बावे वाली के भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माता के जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं, धार्मिक आयोजन के साथ मंडी में काम करने वाले श्रमिकों की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी जम्मू अनुसुईया जामवाल उपस्थित रहीं। इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मंडी में काम करने वाले श्रमिकों के जॉब कार्ड बनवाने की मांग उनके समक्ष रखी। इस पर एडीसी ने तीन दिन के भीतर कैंप लगाकर श्रमिकों के जॉब कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की उम्मीद जगी है। फेडरेशन की ओर से मंडी में श्रमिकों के लिए क्लीनिक और स्टोर की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई। मंडी में रोजाना काम करने वाले श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरी सामान रखने की व्यवस्था उपलब्ध करवाना जरूरी बताया गया। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अरुण गुप्ता और महासचिव अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।