{"_id":"690bba2e727233ee5e0c6e17","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1052-755372-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाहेगुरु के शबद-कीर्तन से गूंजा शहर, संगत ने की सरबत भले की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाहेगुरु के शबद-कीर्तन से गूंजा शहर, संगत ने की सरबत भले की अरदास
विज्ञापन
गुरुपुरब पर गुरु नानक देव गुरुद्वारा में माथा टेकते लोग।संवाद
फोटो सहित-फोटो ट्रैक से लें।
- गुरुद्वारों में दिनभर लगी रहीं कतारें, रागी जत्थों के कीर्तन से भक्तिमयी बनाया माहौल
- गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में दिखी आस्था
- सुबह से गुरुघर पहुंचने का सिलसिला हुआ शुरू, पंडाल में जुटे सैकड़ों लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गुरुपर्व पर बुधवार को समूचा शहर वाहेगुरु के शबद-कीर्तन से गूंज उठा। संगत सुबह से शाम तक श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर शहर के गुरुद्वारों में नतमस्तक हुई। गुरुद्वारों में आस्था का सैलाब उमड़ा और दिन भर शबद कीर्तन का दौर चलता रहा। छोटे बच्चों से बुजुर्ग तक गुरु के घर में हाजिरी भरने पहुंचे और सरबत भले की अरदास की।
संगत ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा। गुरुद्वारों में देर शाम तक माथा टेकने के लिए संगत पहुंचती रही। जिला गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी जम्मू की ओर से गुरुद्वारा यादगार श्री गुरु नानक देव चांदनगर में प्रकाशोत्सव पर मुख्य समारोह करवाया। संगत के लिए विशाल पंडाल स्थापित किया गया था।
फूलों से सजे दीवान साहिब के आगे हाजिरी देने के लिए बारी-बारी संगत आगे बढ़ती रही। गुरु के द्वार शीश नवाने के लिए संगत के पहुंचने का सिलसिला सुबह से देर शाम तक जारी रहा। दोपहर तक पूरा पंडाल संगत से भर गया। गुरुद्वारा परिसर में आध्यात्मिक स्टाॅल के अलावा अन्य स्टाॅल स्थापित किए गए थे। गुरु के दरबार में हाजिरी देने विभिन्न राजनेता व विभागाधिकरी भी पहुंचे।
विज्ञापन
प्रीतनगर के रहने वाले जितेंद्र सिंह, पुंछ की रहने वाली मंजीत कौर व कच्ची छावनी के चरनदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। हर साल उनका प्रकाशपर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। उसी कड़ी को दोहराने के लिए शहर के चांदनगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर जम्मू शहर के ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
-- -- -- -
फोटो सहित
पूर्वजों की परंपरा निभा रहे बच्चे
कुंजवानी के रहने वाले मात्र नौ वर्षीय मंजीत सिंह व सात वर्षीय जसदीप सिंह ने बताया कि पहले उनके दादा गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष सेवादार के रूप में काम करते थे। अब पिता जी कर रहे हैं और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दोनों भाई भी प्रयास में जुटे हुए हैं और संगत की सेवा कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
संगत ने लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया। इसमें हजारों की संख्या में संगत एक साथ बैठकर गुरुद्वारा परिसर में प्रसाद ग्रहण करते नजर आई। संगत का मानना है कि यह गुरु का प्रसाद है इसे जरूर ग्रहण करना चाहिए।
-- -- --
संगत ने कराई स्वास्थ्य की जांच
गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। इनमें पुस्तक व मेडिकल कैंप स्टॉल मुख्य आकर्षण केंद्र रहा। लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर निशुल्क दवा ली। गुरु नानक देव जी से जुड़ी पुस्तकें भी खरीदीं।
-- -- -- -- --
रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) ने बुधवार को चांदनगर गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम कराया। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला।
श्री दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी भाई बलविंदर सिंह और भाई गुरभेज सिंह, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब से कथावाचक भाई सिमरनजीत सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस माैके पर डीआईजी शिव कुमार शर्मा, एसपी दक्षिण अजय शर्मा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, भाजपा विधायक विक्रम रंधावा, पीडीपी प्रवक्ता वरिंदर सिंह सोनू, एनसी के प्रवक्ता एस संदीप सिंह वजीर, डीजीपीसी जम्मू के अध्यक्ष रणजीत सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह व उपाध्यक्ष एस बलविंदर सिंह सहित उनकी पूरी टीम मौजूद रही। संवाद