{"_id":"6a36ffcad34f5af1480e0070","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1050-943160-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत \nके लिए सज रहा तवी रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा बर्फानी के भक्तों के स्वागत के लिए सज रहा तवी रिवर फ्रंट
विज्ञापन
- 500 अतिरिक्त सफाई कर्मी, 400 रिसाइकिल टॉयलेट और हरित पहल
- झांकी, महाआरती, लाइट एंड साउंड शो होंगे खास आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू शहर तैयारियों के रंग में रंग चुका है। लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार की है।
नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि यात्रा मार्गों, भगवती नगर यात्री निवास, प्रमुख मंदिरों, लंगर स्थलों और तवी रिवर फ्रंट के आसपास सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 500 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर 400 रिसाइकिल टॉयलेट भी स्थापित किए जाएंगे। तवी रिवर फ्रंट को इस बार विशेष आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बाबा बर्फानी की झांकी, महाआरती, लाइट एंड साउंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बोटिंग जैसी गतिविधियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। इसके साथ ही जर्मन हैंगर और पंजीकरण काउंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को हरित स्वरूप देने के लिए श्रद्धालुओं को पौधे भेंट किए जाएंगे और जूट बैग वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया जाएगा।
-- -
कचरा प्रबंधन को लेकर भी विशेष योजना
आयुक्त ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों में बचने वाले भोजन को अब फेंका नहीं जाएगा, बल्कि उससे जैविक खाद तैयार की जाएगी। इसके लिए अलग से कचरा संग्रहण और प्रसंस्करण व्यवस्था विकसित की जा रही है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
-- -
तवी रिवर फ्रंट पर दिखेगी भक्ति और संस्कृति की झलक
महाआरती, झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइट एंड साउंड शो के जरिए तवी रिवर फ्रंट को अमरनाथ यात्रियों के लिए विशेष आकर्षण केंद्र बनाया जा रहा है।
-- --
पौधों के साथ जूट का बैग देकर श्रद्धालुओं का स्वागत
श्रद्धालुओं को पौधे व जूट बैग वितरित कर स्वागत किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्लास्टिक उपयोग को कम करना है।