फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

जम्मू: ढोल नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, गूंजे भोले के जयघोष, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
religious news
जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री रणबीरेश्वर मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। शिव-पार्वती की वेशभूषा में सजे कलाकारों की भावभंगिमा और नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसे देखने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क के किनारे देर तक खड़े रहे। उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भोले के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा का आयोजन श्री रणबीरेश्वर वेलफेयर कमेटी के साथ धर्मार्थ ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 3 बजे श्री रणबीरेश्वर मंदिर में शिव पूजन किया गया। इसमें रुद्राभिषेक कर महादेव का श्रृंगार किया गया। पंडित सुमित शर्मा के अनुसार प्रात: रुद्राभिषेक में मंदिर कमेटी के प्रधान ओंमकार शर्मा, धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा के साथ अन्य सदस्यों ने पूजा-अर्चना की। इसमें समाज में सद्भाव से कार्य करने और आपसी प्रेम भाव को बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया। वहीं, दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर से महादेव का पुन: पूजन कर विधि-विधान से रथ में सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर महाराज अजातशत्रु के साथ कुंवरानी डाॅ. रितु सिंह ने महादेव का आशाीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। यात्रा शुरु हाेने से पहले मंदिर परिसर में भक्तजनों ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन


मां गंगा को धरती पर उतारने के दृश्य को अपलक देखने रहे लोग
मंदिर के महंत ऋषि बाण ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। दोपहर 3.30 बजे शोभायात्रा श्री रणबीरेश्वर मंदिर से शुरू होकर पुराने शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में 18 झांकियां शामिल थीं। पहली पंक्ति में मंदिर के रथ में महादेव की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसमें क्रमानुसार बैंड, शिव झांकी, जिसमें मां गंगा को जटाओं से धरती पर उतारने का दृश्य दिखाया गया। नृत्य करते शिव, शिव परिवार, बाल कलाकारों के भजन गायन, शिव सती की तपस्या, शिव गणों के साथ परिवार के दृश्य को लोग अपलक निहारते रहे। वहीं, हुद माता त्रिसंध्या माता (किश्तवाड) की झांकी के दौरान प्रसाद भी वितरित किया गया। मां काली के साथ महादेव की झांकी, शिव तांडव, पालकी में सवार मां पार्वती की झांकी को हर कोई देखने के लिए उत्सुक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह किया स्वागत
लगभग आठ किमी तक निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान इंदिरा चौक, हरि मार्केट, रघुनाथ बाजार चौक, सिटी चौक, पुराना हॉस्पिटल रोड, पुरानी मंडी, लिंक रोड जैन बाजार, पक्का डांगा, मोती बाजार, परेड चौक आदि जगहों पर स्वागत किया गया। इस बीच विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरित किया गया। इसमें आईसक्रीम, जूस, बिस्कुट, हलवा, लड्डू आदि शामिल था। कई जगहों पर दुकानदारों ने भी प्रसाद वितरित किए। पुराने जम्मू के व्यापारी संगठनों ने शिव बारात के स्वागत के लिए दुकानों को, झंडियों, लाइटों से सजाया था।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
जिला प्रशासन ने शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान शोभायात्रा वाले मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी गई। कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की सहायता करते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।


शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों ने दिया सहयोग
शोभायात्रा में शामिल संगठनों में दीवान मंदिर नाटक समाज मंडली, हुद माता त्रिसंध्या समिति जम्मू शाखा, नटमंच, सुमित अनु संगीत समूह, अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति, आसाराम बापू आश्रम भगवती नगर, ओरिएंटल अकादमी, जगदीपक सुदेश मेमोरियल सोसाइटी जैन बाजार, शिव मंदिर कल्याण समिति चिनौर लक्ष्मीपुरम, त्रिनेत्रधारी शिव शंभू सेवा दल परेड, बेस्ट आइटम ग्रुप, मनीष म्यूजिकल ग्रुप शामिल रहे। शोभयात्रा में भाग लेने वाले एसआरएमडब्लयूसी सदस्यों में ओंकार शर्मा (नंदी जी) अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता, एडवोकेट ज्योति सरूप मिश्रा, एडवोकेट कपिल शर्मा, मनदीप शर्मा, अनुभव सूरी, मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. सनी गुप्ता, सुभाष भगत, सुरिंदर भगत, रवि कुमार कक्कड़, राजिंदर गुप्ता, आयुषी कोहली, नितिन चड्ढा, दीपक शर्मा, सुरेश शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed