फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: मानवता के उत्थान का मार्ग केवल अध्यात्म के पास

विज्ञापन
religious news
नव दुर्गा मंदिर शक्तिनगर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्री हरि कथा
जम्मू। दम तोड़ती मानवता के उत्थान का मार्ग केवल अध्यात्म के पास है। अध्यात्म को अपनाकर ही व्यक्ति जीवन को संस्कारों से सुसज्जित कर एक सभ्य मानव के रूप में खुद को परिवर्तित कर सकता हैं। ये बात आशुतोष महाराज की शिष्य स्वामी सुकर्मानंद ने नव दुर्गा मंदिर शक्ति नगर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्री हरि कथा के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा - हमारा दुर्भाग्य है कि हम संस्कृति व संस्कारों को भूल रहे हैं। आज पश्चिमी संस्कृति के अनुसार जीवनशैली को अपना रहे हैं। यही कारण है कि बच्चे माता-पिता का सम्मान नहीं करते जबकि गुरु, माता-पिता का सम्मान करना संस्कृति हमें सिखाती है। जीवन में नैतिक मूल्यों के धारण के लिए भगवान श्री राम प्रेरणा देते हैं। दुर्भाग्य है कि हम संस्कृति व संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। समाज को संस्कृति के अनुसार नैतिक मूल्य व संस्कारों को अपनाने की आवश्यकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed