फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: चूड़ियों की खनक और साड़ियों की चमक से बाजार गुलजार

विज्ञापन
religious news
करवाचौथ 10 अक्तूबर को, बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अखंड सौभाग्य का पर्व करवाचौथ 10 अक्तूबर को है। इसको लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी जोरों पर है। शहर के चारों तरफ करवाचौथ का बाजार सज गया है। महिलाएं पूजन सामग्री के साथ-साथ सोलह शृंगार और परिधानों की खरीदारी में जुट गईं हैं। करवाचौथ की स्पेशल मेहंदी की भी प्री-बुकिंग की गई है। नवविवाहितों में पहले करवाचौथ को लेकर उत्साह है।
----
रात 08:13 बजे चंद्रोदय का समय
आचार्य चंद्र मोहन केरनी के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवाचौथ एक हिंदू त्योहार है जो 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और कल्याण के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस दिन महिलाएं चांद को देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। चतुर्थी तिथि की शुरुआत नाै अक्तूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्तूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा। इस व्रत के दौरान सुहागिनें सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं और चांद देखने के बाद ही व्रत पारण करती हैं। शुक्रवार रात 08:13 बजे चंद्रोदय का समय रहेगा।
विज्ञापन

--------
सिल्क शरारा, लाल अनारकली और लहंगा विद डिजाइनर क्रॉप टॉप का ट्रेंड
इस बार बाजार में करवा चौथ को लेकर नए कलेक्शन लाए गए हैं। सिल्क के शरारा के अलावा लाल रंग की अनारकली सूट पर जोर दिया गया है। लहंगा के अलाव डिजाइनर क्रॉप टॉप के साथ भी लहंगा पेश किया गया है। इसे नई नवेली दुल्हनें ज्यादा पसंद कर रही हैं। ऐसे कलेक्शन 2000 से 20,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। शहर के पुरानी मंडी के साड़ी और लहंगा कारोबारी विजय ने बताया कि इस बार करवाचौथ स्पेशल कलेक्शन में बॉलीवुड स्टाइल के लहंगे और क्रॉप टॉप के साथ फिश कट गाउन डिजाइन किए गए हैं और इसकी खास डिमांड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
थ्रीडी डिजाइनर व गोल्डन मेहंदी की प्री बुकिंग
शहर के फत्तू चौगान के मेहंदी डिजाइनर मिथुन ने बताया कि महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए मेहंदी डिजाइनर की दुकान पर प्री बुकिंग कर ली है। मेहंदी डिजाइनर करवाचौथ स्पेशल मेहंदी के लिए 300 से 2500 रुपये चार्ज कर रहे हैं। होम सर्विस की सुविधा आठ अक्तूबर तक ही मिलेगी। इसके बाद महिलाओं को डिजाइनरों के पास आना होगा। इसके लिए महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। इस बार करवाचौथ स्पेशल मेहंदी में थ्रीडी डिजाइन और गोल्डन मेहंदी का क्रेज है। इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है। इसमें 35-40 ऑर्डर बुक किए जा चुके हैं।
------------
करवा 25, तो छलनी की कीमत 40 रुपये
शहर के परेड चौक पूजन सामग्री विक्रेता लक्ष्य महाजन ने बताया कि बाजार में इस समय पूजा थाली सेट के अलावा अलग से करवा यानी कलश और छलनी की बिक्री हो रही है। बाजार में मिट्टी, पीतल, स्टील और चांदी के करवा उपलब्ध हैं जिन्हें आकर्षक डिजाइन दिया गया है। छलनी को भी डेकोरेटिव लुक दिया गया है। छलनी को लाल चुनरी से सजाया गया है। मिठाई स्वरूप बाजार में चीनी के करवा भी देखे जा रहे हैं। बाजार में मिट्टी का करवा 25 रुपये की रेंज से शुरू। पीतल की कीमत 125 से शुरू है। छलनी की कीमत 40 रुपये से शुरू है। पूजा थाली सेट की शुरुआती रेंज 125 रुपये है।
------
चूड़ा और परांदा खरीदने वालों की बहार
बाजार में चूड़ा और परांदा खरीदने वाली महिलाओं की बहार है। परांदे में काला और लाल रंग उपलब्ध है। यह न्यूनतम सौ से चार सौ रुपये तक में उपलब्ध है। चूड़ा दो सौ रुपये से लेकर ढाई हजार रुपये तक में खरीदा जा सकता है। आम तौर पर नवविवाहिताएं चूड़े को शादी के साल भर तक नहीं उतारती हैं। करवाचौथ पर हर महिला की पहली पसंद चूड़ा है। परेड स्थित बाजार में चूड़े को लेकर महिलाएं मोल भाव करती नजर आईं।

-------
डोगरी, कश्मीरी पारंपरिक कशीदाकारी वाले परिधान
पटेल बाजार में कारोबारी दीपक गुप्ता का साड़ियों का अच्छा व्यवसाय है। उनकी दुकान के कर्मचारी बताते हैं कि करवाचौथ के अवसर पर महिलाएं पारंपरिक परिधान पसंद करती हैं। ज्यादातर स्थानीय कशीदाकारी से भरे सूट खरीदती हैं। इसमें डोगरी और कश्मीरी दोनों ही तरह की साझा च्वाइस देखने को मिलती है। अगर रेंज की बात करें तो एक हजार से 25 हजार तक के भी सूट खरीदे जा रहे हैं।
-------
अमेरिकन डायमंड की ज्वेलरी में खास दिलचस्पी
पुरानी मंडी स्थित सरस्वती मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी में कार्यरत महिला बताती हैं कि इन दिनों अमेरिकन डायमंड की ज्वेलरी में खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। गोल्डन लुक भी खासा पसंद किया जा रहा है। खास तौर पर करवाचौथ पर इसी की मांग रहती है। ज्यादातर महिलाएं चेन, टॉप्स, कड़े जैसा पूरा सेट खरीदना पसंद करती हैं। उनके मुताबिक सिल्वर ज्वेलरी की कोई गारंटी नहीं होती लेकिन गोल्डन लुक की ज्वेलरी को वे आधे दामों पर वापस ले लेते हैं। यही बात अमेरिकन डायमंड पर भी लागू होती है।
--------


नवविवाहिताओं में पहले
व्रत को लेकर क्रेज
मेरी शादी 22 नवंबर 2024 को हुई थी। पति का नाम दलवीर सिंह है। यह मेरा पहला करवाचौथ है, इसको लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। मेहंदी की प्री बुकिंग भी करा ली है।

- कनूप्रिया, मेला खाना बजालता
------
मेरी शादी 20 फरवरी 2025 में हुई है। यह मेरा पहला करवा चौथ है। नई नवेली दुल्हन की तरह पूरे सोलह शृंगार में करवाचौथ मनाने की तैयारी कर रही हूं। पति का नाम तरुण शर्मा है।
-नेहा शर्मा, बोहड़ी
--
यह मेरा पहला करवा चौथ है। पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए पहला करवाचौथ व्रत रखूंगी। उसी को ध्यान में रखते हुए खरीदारी में जुटी हुई हूं।
-सोनाली हिमांशु, समोत्रा चिनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed