फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news,jammu kashmir

मंदिरों के शहर में आज होगा प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
religious news,jammu kashmir
जम्मू। मंदिरों के शहर में शनिवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर जगह-जगह चर्चों में सामूहिक प्रार्थनाएं कराई जाएंगी। इसे लेकर शहर के गिरजाघरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को शाम होते ही चर्च दूधिया रोशनी से सराबोर हो गए। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर घर-घर केक काटने की परंपरा है। शनिवार को पूरे शहर में प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया जाएगा। शहर में छोटे से लेकर मुख्य चर्च में शुक्रवार रात से ही विभिन्न कार्यक्रम शुरू हो गए। प्रार्थना सभाएं, नाटक, संगीत सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं, जिनमें बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु का गुणगान किया। वहीं, शनिवार को सांता क्लॉज बनकर लोग बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटेंगे।
विज्ञापन

-- फसुबह 11 बजे होगी प्रार्थना
शहर के रजिडेंसी रोड स्थित सेंट पॉल चर्च में शनिवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक प्रार्थना होगी। इसके बाद आम लोगों के लिए चर्च खुल जाएगा। चर्च में शुक्रवार रात 11 बजे से प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद बच्चों ने प्रभु यीशु की जीवनी पर एक नाटक प्रस्तुति किया। चर्च के पादरी विजय कुमार ने बताया कि क्रिसमस के लिए तैयारियां पूरी हो चकी हैं। लोगों से अपील है कि कोविड नियमों का पालन करें, ताकि इस पर्व को अच्छे से मनाया जा सके।
विज्ञापन

--
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किए विशेष इंतजाम
क्रिसमस को लेकर शहर के गांधीनगर स्थित सेंट मैरी गैरीसन चर्च की सजवाट की गई है। चर्च में सुबह 11 बजे प्रार्थना सभा होगी, जिसके बाद आम लोगों का चर्च में आने का सिलसिला शुरू होगा। कोरोना को देखते हुए इस बार चर्च में आने वालों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लोगों को एक तरफ से ही प्रवेश दिया जाए और उनके बीच सामाजिक दूरी के नियम का पालन हो इसका ध्यान रखा जाएगा। चर्च के अंदर क्रिसमस ट्री की सजावट लोगों को काफी आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शुक्रवार रात से शुरू हुए कार्यक्रम
प्रेम नगर स्थित सेंट पीटर चर्च में शनिवार सुबह 11 बजे प्रार्थना होगी। चर्च शुक्रवार को रात 10 बजे से ही कार्यक्रम शुरू हो गए। इसमें विशेष प्रार्थना सभाएं और संगीत कार्यक्रम करवाए। शनिवार को क्रिसमस पर चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना होगी, जिसके बाद आगे के कार्यक्रम होंगे। चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कोविड को देखते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। मास्क और सैनिटाइजर का इंताजम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed