{"_id":"5fcd3fe38ebc3ecf6611e33c","slug":"religious-news-jammu-city-news-jmu2242517166","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री भैरव अष्टमी आज, पक्का डंगा मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल में होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री भैरव अष्टमी आज, पक्का डंगा मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल में होगी पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री काल भैरव अष्टमी पर मंगलवार को पक्का डंगा स्थित भैरव मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूजा-अर्चना की जाएगी। कोरोना महामारी के कारण इस साल भंडारे का आयोजन नहीं किया जा रहा है। लेकिन मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को श्रद्धालु सोशल मीडिया के माध्यम से देख सकेंगे। मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा।
भैरव अष्टमी के लिए चौक चबूतरा स्थित भगवान भैरव जी मंदिर विशेष रूप से सजाया गया है। सुबह बैंड-बाजे के साथ भगवान श्री काल भैरव का स्वागत किया जाएगा, कुछ बिरादरी के लोगों की वार्षिक मेल का आयोजन होता है, उन्हें भी कोविड-19 के निर्देश का पालन करना होगा।
-------------
आज होने वाले के कार्यक्रम
मंगलवार सुबह मंदिर के कपाट खोले जाएंगे, जिसमें प्रभु के सभी स्वरूपों की पूजा की जाएगी। उसके बाद 13 पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसी दिन ब्राह्मण पूजा, जंगम पूजन और बटुक पूजक किया जाएगा। इस विशेष पूजन में प्रभु से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जाएगी।