फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,jammu news

जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के लिए सजने लगे बाजार

विज्ञापन
religion,jammu news
जम्मू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के लिए बाजार सजने लगे हैं। जम्मू के पक्का डंगा, कनक मंडी, परेड, रघुनाथ मंदिर सहित अन्य बाजारों में विभिन्न प्रकार की राखियां और सामान दुकानों में सजाया गया है। दुकानदारों ने बताया कि देश-विदेश के लिए महिलाएं अपने भाइयों को राखियां भेजती हैं। कोरोना के चलते लोग अभी से त्योहारों की खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार वे कई वैरायटी की राखियां और अन्य सामान लेकर आए हैं। परेड बाजार में पहुंची सोनिका गुप्ता ने बताया कि उनका भाई अमेरिका में रहता है, उसके लिए राखी खरीदकर डाक के जरिये भेजेंगी। बताया कि कोरोना की तीसरी लहर का भी डर सता रहा है। डाकघर बंद रह सकते हैं, ऐसे में विदेश में राखी भेजना संभव नहीं हो पाएगा। मोनिका जमवाल और रानी पंडिता ने बताया कि उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के लिए खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed