फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,jammu kashmir,programme

शहर में चार साहिबजादों की शहादत को किया याद

विज्ञापन
religion,jammu kashmir,programme
जम्मू। शहर में शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत पर समर्पित नगर कीर्तन सफर-ए-शहादत निकाला गया। जम्मू शहर के गुरुद्वारा साहिब अंगद देव प्रीत नगर से शाम चार बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ जो विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए शाम 5:30 बजे बाबा फतेह सिंह गुरुद्वारा गांधीनगर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का आयोजन जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विभिन्न सिख संगठनों के साथ मिलकर किया। इसमें सिख धर्म के प्रचारक और रागी जत्थे शामिल हुए, जिन्होंने संगत को श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों और उनकी माता की शहादत के बारे में बताया। सिख युवाओं ने गतका का प्रदर्शन किया। सफर-ए-शहादत नगर कीर्तन गुरुद्वारा अंगद देव प्रीत नगर से नानक नगर गुरुद्वारा, गुरुद्वारा सिंह सभा से होते हुए गांधीनगर गुरुद्वारा फतेह सिंह पहुंचा। नगर कीर्तन रूट पर विभिन्न दुकानदार एसोसिएशन ने खाने-पीने के स्टॉल लगाए थे। इस दौरान जत्थेदार मोहिंद्र सिंह सदस्य डीजीपीसी, जत्थेदार मनमोहन सिंह, सरदार रमनीक सिंह, सरदार अवतार सिंह भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed