फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,jammu kashmir,christmas,cultural

गिरजाघरों में प्रभु के दीदार के लिए उमड़े भक्त, किया यीशु की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
religion,jammu kashmir,christmas,cultural
जम्मू। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग जश्न में डूब गए। हर तरफ क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम रही। गिरजाघरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया। शुक्रवार रात को जैसे ही 12 बजे, वैसे ही चर्च घंटियों की ध्वनि से गूंज उठे। प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया। क्रिसमस के गीता गाए गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं की गई। इसके बाद भक्तों का चर्चों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में भी सजावट की। प्रभु के बाल रूपी प्रतीक के दर्शन कर उनकी प्रतिमा के सामने मोमबत्तियां जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर स्थित सेंट मैरी गेरीसन चर्च में बड़ी की संख्या में लोग पहुंचे। प्रभु यीशु के बालरूपी प्रतीक स्थलों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही, रंग-बिरंगे फूल, लाइटों और क्रिसमस ट्री की सुंदरता मन मोह लेने वाली थी। चर्च के सामने दुकानें भी सजाई गईं, जहां लोगों ने ढेर सारी खरीदारी की। चर्च में पहुंचे सभी लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक खिलाकर खुशियां बांटी। चर्च परिसर में प्रभु यीशु की जीवनी को दर्शाती एक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उनके विभिन्न रूपों के साथ उनके द्वारा दिए संदेशों को बताया गया। सांता क्लॉज के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चर्च में कैरोल गीत गाए गए
शहर के रेजिडेंसी रोड स्थिति सेंट पॉल चर्च की सजावट देखते ही बनती थी। चर्च में सुबह नौ बजे प्रार्थना हुई, जिसके बाद भक्त प्रभु के दर्शन के लिए चर्च पहुंचे। चर्च में कैरोल गाए और प्रभु के जयघोष से चर्च गुंज उठे। शुक्रवार रात बजे प्रभु यीशु का जन्म होते ही ईसाई समुदाय के लोग जश्न में डूबे रहे। लोगों ने अपने सगे-संबंधियों को आकर्षक उपहार देकर बधाई दी। साथ ही मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप से क्रिसमस की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed