फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Relief to people of Jammu-Kashmir, bani to Bhadarwah road opened after four months

जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिली राहत, चार महीने बाद खुला बनी-भद्रवाह मार्ग

Sat, 01 May 2021 02:34 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 01 May 2021 02:34 PM IST
सार

लॉकडाउन के चलते आम लोगों को फिलहाल मूवमेंट की अनुमति नहीं।

विज्ञापन
Relief to people of Jammu-Kashmir, bani to Bhadarwah road opened after four months
हाईवे जम्मू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

86 किलोमीटर लंबे बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। बीआरओ की ओर से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह से ही यह मार्ग भारी बर्फबारी के बाद ठप हो गया था।

विज्ञापन


इस साल अनुकूल तापमान रहने पर फरवरी माह से ही स्नो क्लीयरेंस का काम बीआरओ की ओर से शुरू कर दिया गया था। लेकिन दो बार हुई भारी बर्फबारी से काम प्रभावित होता रहा। लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते फिलहाल लोगों को आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कठुआ और डोडा जिले को जोड़ने वाले इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग पर जहां कठुआ की ओर से लोआंग और सरथल में पुलिस की ओर से नाके लगाकर मूवमेंट करने वालों पर नजर रखी जाएगी। वहीं डोडा जिले में छत्रगलां टॉप से भद्रवाह के बीच भी दो से तीन जगह नाके लगाकर लोगों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने के बाद इसे बहाल कर दिया गया है। लेकिन लॉकडाउन के चलते फिलहाल आम लोगों को अगले आदेश तक आवागमन की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में पुलिस को निर्देश जारी किए जा चुके हैं और लोआंग के साथ-साथ सरथल में भी मूवमेंट पर नजर रखने और प्रतिबंध को जारी रखने के लिए नाके स्थापित कर दिए गए हैं।

सैद्धांतिक रूप से मंजूर नेशनल हाईवे है बसोहली-बनी-भद्रवाह मार्ग
बनी और भद्रवाह के बीच सड़क विस्तारीकरण का कार्य जारी है, जो हर साल भारी बर्फबारी के चलते लगभग चार से छह महीने ठप रहता है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मार्ग चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना है, जिसे हाल के वर्षों में सैद्धांतिक रूप से हाईवे के रूप में मंजूरी भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: सख्ती से लॉकडाउन लागू, कंटीले तार लगा चौक-चौराहे किए बंद,देखिए तस्वीरें


बर्फबारी से ठप रहने वाले इस मार्ग को साल भर खुला रखने के लिए इस मार्ग पर 6.8 किलोमीटर लंबी छत्रगलां टनल भी प्रस्तावित है, जिस पर तीन हजार करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। परियोजना की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है और इसकी फंडिंग को लेकर प्रक्रिया जारी है।

ऑल वेदर कनेक्टिविटी देने के साथ ही यह सड़क मार्ग चिनाब रीजन की अंतरराज्यीय दूरी को भी काफी कम कर देगा। डोडा से दुनेरा तक का सफर चार घंटों में ही पूरा किया जा सकेगा। जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। बीते लगभग एक दशक से यह परियोजना बीआरओ के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed