{"_id":"612a4b6a8ebc3e5ad732f7a5","slug":"relief-to-children-only-60-marks-paper-will-have-to-be-solved-in-100-marks-paper-board-exams-can-start-from-the-end-of-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को राहत: 100 अंक के पेपर में सिर्फ 60 अंक का पेपर ही हल करना होगा, सितंबर के अंत से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को राहत: 100 अंक के पेपर में सिर्फ 60 अंक का पेपर ही हल करना होगा, सितंबर के अंत से शुरू हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं
Sat, 28 Aug 2021 08:12 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:12 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं तक की बोर्ड परीक्षाओं में 40 फीसदी सिलेबस में कटौती की।
विज्ञापन
परीक्षाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड के उपजे हालात के दखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने लगातार दूसरे वर्ष बोर्ड कक्षाओं के सिलेबस में कटौती की है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेके बोर्ड) ने आगमी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के सिलेबस में 40 फीसदी की कटौती की है। इन कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र पूरे सिलेबस में तैयार किया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा, लेकिन 100 अंक के पेपर में बच्चों को सिर्फ 60 अंक का प्रश्पत्र ही हल करना होगा, जो 100 अंकों के ही बराबर होगा।
विज्ञापन
जेकेबोर्ड ने बच्चों को राहत देते हुए सिलेबस में कटौती की है। जेकेबोर्ड के निदेशक डॉ. फारूख पीर ने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सितंबर के अंत से सितंबर से अंत से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। कश्मीर डिवीजन और जम्मू डिवजीन के विंटर जोन की वार्षिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाजीपीर की लड़ाई: आज के ही दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखिए दुर्लभ तस्वीरें
विज्ञापन
इसमें बच्चों को 100 अंक के पेपर में सिर्फ 60 अंक का पेपर ही हल करना होगा। फिजिक्स, कमिस्ट्री, बॉयोलाजी आदि प्रेक्टिकल कोर्स का भी 60 फीसदी पेपर हल करना होगा। इन पेपर में 30 फीसदी अंक प्रेक्टिल और 70 फीसदी थ्यूरी के मिलेंगे। यह लाभ सिर्फ इस बार के लिए है और कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर और समर जोन व लद्दाख के विद्यार्थियों को मिलेगा।