फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief

सुंदरबनी में काम पर लौटे पीएचई अस्थायी कर्मचारी

विज्ञापन
relief
सुंदरबनी। स्थायी करने और बकाया वेतन देने की मांग को लेकर 19 दिन से चल रही पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार शाम खत्म हो गई। ऑल जेएंडके पीएचई युनाइटेड फ्रंट के नेताओं को सरकार ने मांगें मानने का लिखित आश्वासन दिया है। सुंदरबनी में कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। यूनियन के प्रधान प्रेम कुमार ने हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा करते हुए सभी कर्मचारियों का संघर्ष में समर्थन करने का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

सुंदरबनी के पीएचई विभाग के कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने मांगों को उप राज्यपाल के समक्ष उठाया है। उप राज्यपाल ने जल्द मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है। राणा ने कहा कि पीएचई अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब हड़ताल खत्म होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed