फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief

ऑटो चालक लौटे काम पर, चार दिन बाद शहर से उठाया कूड़ा

विज्ञापन
relief
जम्मू। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले ऑटो चालक चार दिन बाद काम पर लौटे हैं। पांच माह से ठेकेदार से भाड़ा न मिलने के विरोध में ये लोग हड़ताल पर थे। सोमवार को ऑटो गलियों में पहुंचे और घर-घर कचरा उठाया गया। पहले सफाई कर्मचारी ही रेहड़ियों में कचरा डालकर डंपिंग साइट तक पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑटो चालकों को पांच माह से भाड़ा नहीं दिया गया है। चालक अपनी जेब से तेल भरवाकर कचरा एकत्रित कर रहे थे। ठेकेदार आजकल पैसा देने की बात कर टाल दे रहा था। हालांकि नगर निगम की ओर से हर माह ठेकेदार के खाते में पैसा जा रहा था। मसले को जनरल हाउस की बैठक में भी खूब उठाया गया। अब समस्या का निदान हुआ है। चालक 40 हजार के बजाय 28 हजार रुपये मासिक किराया मिलने पर भी नाराज हैं। जीएसटी और अन्य टैक्स कटने पर भी 35 हजार के आसपास राशि मिलनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अब हाउस में मसला आने के बाद समस्या का निदान किया गया है।
विज्ञापन

----------
शहर भर से उठाया गया कचरा
ऑटो के माध्यम से पूरे शहर से कचरा एकत्रित कर डंपिंग साइट तक छोड़ा गया। पहले सुबह के वक्त शहर की गलियां साफ होती थीं, लेकिन शाम को फिर से हाल खराब हो जाता था। इस कारण सफाई कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। ऑटो चालकों को 40 के बजाय 28 हजार रुपये क्यों दिया जा रहा है। यह अपने आप में ही घोटाला है। इसकी जांच होनी चाहिए। बाकी राशि कहां जा रही है। ऑटो चालकों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
राजेंद्र शर्मा, चेयरमैन, हाउसिंग कमेटी
-----------
ऑटो चालकों के हड़ताल पर रहने के कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। सोमवार से काम पर लौटे हैं। इनकी समस्या का हल कर दिया गया है। किराया क्यों नहीं दे रहे थे, ठेकेदारों से पूछा जाएगा।

- बलदेव सिंह बलोरिया, अध्यक्ष, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी
-----------
ऑटो चालकों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। किराया न अदा होने के कारण ये लोग काम पर नहीं आ रहे थे। अब उन्हें हर माह निर्धारित तिथि में ही किराया मिलेगा। नगर निगम की ओर से हर माह ठेकेदार के खाते में राशि डाली जाती है।
- अवनी लवासा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed