फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relief

जम्मू-कश्मीर के इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में लद्दाखियों के लिए 4 फीसदी सीटें आरक्षित

विज्ञापन
relief
जम्मू। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए चार फीसदी सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद आरक्षण अधिनियम और नियमों में संशोधन किया गया है लेकिन केंद्र शासित प्रदेश लददाख में इन्हें लागू नहीं किया जा सकता। लद्दाख में किसी व्यावसायिक संस्थान की अनुपलब्धता के चलते केंद्र सरकार की सलाहकार कमेटी ने लद्दाख के विद्यार्थियों को जम्मू-कश्मीर के इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में चार फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में 24 सीटें और मेडिकल कॉलेजों में 35 सीटें लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एग्जामिनेशन को निर्देश दिया गया है कि वह लद्दाख प्रशासन से बात करें ताकि उम्मीदवारों के चयन में दाखिला और आरक्षण नीति अपनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed