फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relatives are not come to weddings fear of pakistani fire

पाकिस्तानी गोलाबारी के डर से रिश्तेदार नहीं आते शादियों में

Mon, 09 Feb 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
relatives are not come to weddings fear of pakistani fire

रविवार की रात भर हुई पाकिस्तानी गोलाबारी ने उन परिवारों की चिंता और बढ़ा दी है, जहां हाल ही में शादी-विवाह हैं। इन परिवारों को डर है कि कहीं शादी वाले दिन ही पाकिस्तान अपनी बंदूकों का मुंह न खोल दे। गोलाबारी ने इन परिवारों में खुशियों का रंग फीका कर दिया है। हाल यह हैं इन परिवारों के रिश्तेदार भी यहां आने से कतराते हैं।

विज्ञापन


कारोटाना खुर्द गांव के प्रीतम सिंह, उत्तम सिंह, कृष्ण लाल, जागर राम ने बताया कि लंबे समय से हालात खराब चल रहे हैं। पाकिस्तान आए दिन गोलाबारी शुरू कर देता है। गांव के जिन परिवारों में शादी है वहां घर के सदस्य और भी डरे हुए हैं। इन परिवारों के रिश्तेदारों में भी गोलाबारी का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हाल यह हैं कि गोलाबारी के चलते रिश्तेदार भी शादी समारोहों में हिस्सा लेने के लिए सीमावर्ती गांवों में आने से कतराते हैं। आरएस पुरा सेक्टर के कई सीमावर्ती गांवों के परिवारों में हाल ही में शादी-विवाह हैं। संघर्ष विराम के उल्लंघन के चलते शादी विवाह की खुशियों पर ग्रहण न लग जाए, इसकी आशंका इन परिवारों को हर वक्त सताती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचेतगढ़ पंचायत के सरपंच स्वर्ण लाल भगत का कहना है कि सीमावर्ती ग्रामीणों को दिक्कतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। चाहे खेतीबाड़ी करनी हो या रोजीरोटी के साधन जुटाने की कवायद। जिन घरों में शादियां हैं, उनके लिए और भी मुश्किलें हैं।


उन्हें हर वक्त डर रहता है कि पाकिस्तान न जाने कब मोर्टार का मुंह गांव की ओर खोल दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को जब तक उसी की भाषा में जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक ऐसा ही चलता रहेगा। केंद्र सरकार को अब जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed