फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   relationship between police and public strengthened, DGP said - Exhibition will be held in Srinagar too

जेके पुलिस पब्लिक मेला: पुलिस और जनता के बीच रिश्ता मजबूत हुआ, डीजीपी बोले- श्रीनगर में भी लगेगी प्रदर्शनी

Mon, 20 Feb 2023 02:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 02:37 AM IST
सार

पुलिस-पब्लिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच ने भी सबका मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने डोगरी नृत्य के साथ लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन
relationship between police and public strengthened, DGP said - Exhibition will be held in Srinagar too
पुलिस-पब्लिक मेले के दौरान एलजी और डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों और पुलिस के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। लोग अपने परिवार सहित मेले में पहुंचे। कोशिश की जा रही है कि श्रीनगर में भी इस तरह मेले का आयोजन किया जाए। अभी तक 33 मेले करवाए जा चुके हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडब्ल्यूए के सदस्यों, आयोजन समिति और जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न इकाइयों व उत्कृष्ट व्यवस्था करने में लगे सभी कर्मियों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

मंच पर कलाकारों ने बटोरीं खूब तालियां

पुलिस-पब्लिक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मंच ने भी सबका मन मोह लिया। स्थानीय कलाकारों ने डोगरी नृत्य के साथ लोक गीतों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। एक के बाद एक कलाकारों ने डोगरी, हिंदी और पंजाबी गानों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं, पुलिस कर्मी जीवन कुमार (रैपर) ने भी अपने अभिनय से सबका मनोरंजन किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

ट्रैफिक पुलिस ने मेले में लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। लोगों को पोस्टर भी वितरित किए गए। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। स्टॉल में हेलमेट लोगों को निर्धारित दाम से 10 फीसदी डिस्काउंट पर वितरित किए गए। मेले में आए लोगों ने भी अलग अलग कंपनियों के हेलमेट खरीदे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग को सबसे ज्यादा बिक्री के लिए दस हजार का इनाम

पीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष रुबिंदर कौर और अन्य सदस्यों ने मेले के सर्वश्रेष्ठ चयनित स्टॉलों को भी पुरस्कार वितरित किए। सहायक पुलिस कल्याण केंद्रों में सर्वाधिक बिक्री में एसपीडब्ल्यूसी अनंतनाग को 10000 रुपये का पहला पुरस्कार, कठुआ को 7500 रुपये का दूसरा पुरस्कार और पुंछ को 5000 रुपये का तीसरा पुरस्कार मिला।

पेंटिंग में जहानवीर को प्रथम पुरस्कार

पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जम्मू-कश्मीर पुलिस पब्लिक स्कूल जम्मू के जहानवीर सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। रायना डोगरा और सोनी कुमार को भी सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में एमवी की सिमरन को पहला, इंटरनेशनल कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की सरजन कौर को दूसरा इनाम दिया गया।

शिविर में मुफ्त वितरित की गईं दवाइयां

मेले में पुलिस अस्पताल जम्मू ने चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। ब्लड शुगर सहित कई बीमारियों की जांच की गई। मेगा इवेंट के दौरान भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने अपने सीएसआर के तहत पुलिस पब्लिक स्कूल जम्मू को दो वैन भेंट की।

इन कूपन नंबरों को मिलीं स्कूटी और मोटरसाइकिलें

मेले में स्कूटी कूपन नंबर 03255, 75715, 66373, 75407, 11598, 48045 40490 को मिलीं। इसी तरह मोटरसाइकिल कूपन नंबर 16112, 62050, 16406, 24173, 55715, 12665, 11554 को दी गईं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed