{"_id":"5f6d098f8ebc3ed9f1633184","slug":"registration-jammu-city-news-jmu2193860137","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री वाहन चालकों को हर माह एक हजार मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री वाहन चालकों को हर माह एक हजार मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड प्रदेश के एक लाख 40 हजार निजी वाहन चालकों को पंजीकृत करेगा। इन वाहन चालकों को सरकार छह महीने तक प्रति महीने एक हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एलजी मनोज सिन्हा ने प्रदेश के लिए 1,350 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है। इसमें बस चालक, हेल्पर, सूमो और ऑटो चालकों को आर्थिक मदद देने के लिए 80 करोड़ का प्रावधान है। वाहन चालकों के पंजीकरण की प्रक्रिया उनके गृह जिलों में होगी। इसमें चालक ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर पंजीकरण करवा सकेंगे। फिलहाल सरकार पंजीकरण को लेकर गाइडलान तैयार कर रही है। इसमें पंजीकरण के लिए पात्रता और दस्तावेज की जानकारी होगी।
--------
कोट
हमने अपनी तैयारियां पूर कर ली हैं। सरकार की गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन आने के बाद ही योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
-पीर मुजफ्फर, सीईओ, जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड