फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   registration

जम्मू शहर में पांच हजार रेहड़ी वाले, योजना का लाभ मिलेगा सिर्फ एक हजार को

विज्ञापन
registration
जम्मू। पीएम निधि योजना के तहत मिलने वाले ऋण का लाभ शहर के सभी वेंडरों को नहीं मिल पाएगा। मौजूदा समय में शहर में पांच हजार से ज्यादा रेहड़ी वाले हैं और योजना के तहत पंजीकरण सिर्फ एक हजार का हो पाया है। शहर में रेहड़ी जोन की कमी के कारण नगर निगम को पंजीकरण अभियान भी बीच में ही रोकना पड़ा है। शहर में अलग-अलग जगहों पर सिर्फ सात रेहड़ी जोन हैं, वहां भी पहले से रेहड़ी वाले सामान बेच रहे हैं। बाकी वेंडरों के लिए रेहड़ी जोन नहीं होने से समस्या आ रही है। शर्तों के मुताबिक योजना के लाभ के लिए नगर निगम को पंजीकृत वेंडरों को रेहड़ी जोन में बिठाना होगा है, तभी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें, लॉकडाउन के दौरान स्ट्रीट वेंडर को भी काफी आर्थिक नुकसान झेलन पड़ा है। केंद्र सरकार ने इन्हें राहत देने के लिए दस हजार रुपये तक लोन देने की योजना बनाई है, ताकि वह अपना कारोबार फिर से चला सकें। इसके लिए निगम की तरफ से इनका पंजीकरण अभियान शुरू किया गया था लेकिन शहर में रेहड़ी जोन की कमी के चलते पंजीकरण को रोकना पड़ा है।
विज्ञापन

कोट
शहर में रेहड़ी चालकों के लिए रेहड़ी जोन की जरूरत है। इतने ही वेंडर का पंजीकरण किया जा रहा है, जिन्हें मौजूदा रेहड़ी जोन में जगह दी जा सके। ज्यादा पंजीकरण होने पर परेशानी आ सकती है। शहर में रेहड़ी चालकों की तादाद बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स़ुधीर बाली, एसीआर, एमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed