फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Registration For Special Scholarship

Jammu News: जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति का पंजीकरण शुरू, 22 जुलाई तक चलेगा

विज्ञापन
Registration For Special Scholarship
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (पीएम-यूएसपी) योजना के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। अखिल भारतीय तकनीकी परिषद (एआईसीटीई) द्वारा इस योजना का संचालन किया जाता है। इसके तहत ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 18 जून से खुल गया है जिस पर 22 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

इस योजना के तहत प्रदेश के 12वीं पास विद्यार्थियाें को देश के नामी कॉलेज व तकनीकी संस्थानों में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। एआईसीटीई ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले देने की प्रक्रिया को शुरू किया है। आठ जून से शुरू प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी। इसके दस्तावेजों की जांच, अंतिम चयन सूची, काउंसिलिंग, सीट आवंटन जैसे प्रक्रिया होगी। 22 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया चलने के बाद 21 और 24 जुलाई को दस्तावेजों की जांच होगी। 29 जुलाई एआईसीटीई अंतिम मेरिट सूची जारी करेगी। 20 अगस्त को चिन्हित विद्यार्थियों को आवंटित कॉलेजों में दाखिला लेना होगा। विद्यार्थियों को कॉलेजों का आवंटन मेरिट के आधार किया जाएगा। यदि जेकेएसएसएस की काउंसिलंग शुरू होने से पहले नीट-जेईई सीयूईटी काउंसिलग के परिणाम घोषित हो जाते हैं तो इच्छुक उम्मीदवार को एसआईसीटीई को अपने आवंटन के बारे में बताना होगा ताकि रिक्त सीटों को अन्य छात्रों में आवंटित किया जाए। दूसरे दौर की काउंसलिंग तभी होगी जब पहले दौर में फ्रीजिंग 5000 से कम होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed