फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Refugee issue triggers verbal dual

रशीद ने दी जम्मू-कश्मीर में आग लगाने की धमकी

Thu, 19 Mar 2015 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Mar 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
Refugee issue triggers verbal dual

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन ही निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद अहमद ने रियासत में आग लगा देने की धमकी दे डाली। पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को रियासत में बसाने के मुद्दे पर रशीद ने कहा 'पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को उनके देश वापस भेजा जाए। आप उन्हें यहां क्यों बसाना चाहते हैं? सरकार यह नहीं कर सकती।' रशीद ने गवर्नर एनएन वोहरा के अभिभाषण में पाकिस्तानी रिफ्यूजियों का जिक्र आने के बाद अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


गवर्नर के अभिभाषण के दौरान ही रशीद अपनी कुर्सी से उठ गए और उन्हें बीच में रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा विधायक रविंद्र रैणा ने रशीद का विरोध करते हुए कहा, पीओके रियासत का हिस्सा तो फिर उन्हें वापस क्यों भेजा जाए? उनको (पाकिस्तानी रिफ्यूजियों) वापस पाकिस्तान भेजने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन


विधानसभा का सत्र पूरा होने के बाद रशीद ने सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर सरकार ने पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को रियासत में बसाने का प्रयास किया तो, 'करना से कठुआ' तक पूरी रियासत जल उठेगी। रशीद ने कहा, मेरी संवेदना पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के साथ है लेकिन उन्हें रियासत में बसाने का कोई अर्थ नहीं है, उनको उनके असली घर पाकिस्तान वापस भेजा जाए। रशीद ने कहा, उन लोगों को कुछ आर्थिक सहायता देकर वापस भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed