फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   red jone will be increes

रेड जोन की ओर बढ़ रहा जम्मू

विज्ञापन
red jone will be increes
जम्मू। शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पांव पसारने लगा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र इससे बचे हुए थे। लेकिन नए मामलों में गांवों में तेजी से इसका विस्तार हो रहा है। जिले में नए कंटेनमेंट जोन बनने के साथ जिला जम्मू तेजी से रेड जोन की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अभी तक इसे ऑरेंज जोन की श्रेणी में रखकर कई रियायतें दी गई हैं। इसमें सभी तरह के प्रतिष्ठान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खोले जा रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में यह रियायतें नहीं दी गई हैं। लेकिन रेड जोन बनने की सूरत में ये सारी रियायतें वापस ले ली जाएंगी। इसके साथ लॉकडाउन करने की दोबारा नौबत आ सकती है। जिला जम्मू में पिछले एक हफ्ते में 50 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

नए पॉजिटिव मामलों में क्वारंटीन में फंसे लोगों के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों से भी नए मामले सामने आ रहे हैं। जिससे साफ है कि कोविड संक्रमण कई क्षेत्रों में दस्तक दे चुका है। जिला जम्मू में प्रतिदिन सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। जिससे संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका है। शहर और आसपास के कई वार्ड और गांव कंटेनमेंट घोषित होते जा रहे हैं। जिला जम्मू में पिछले एक हफ्ते में 50 से अधिक पाजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें सोमवार को सर्वाधिक 21 और गत 20 मई को 20 मामले आए थे। तेजी से बढ़ रहे कोविड पाजिटिव मामलों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed