फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Red Cross built on the roof of District Hospital Poonch

इंटरनेशल लॉ: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, छतों पर बनाए गए रेडक्रॉस के निशान; जानें क्यों उठाया गया कदम?

Sat, 03 May 2025 05:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 May 2025 05:58 PM IST
सार

पुंछ में यह पहला मौका है, जब नियंत्रण रेखा पर तनाव के चलते अस्पताल पर इस प्रकार के निशान बनाए गए हैं। इससे पहले कारगिल युद्ध के समय भी जब पुंछ नगर में भारी गोलाबारी हुई थी। तब भी पुंछ में अस्पताल पर इस प्रकार रेडक्रॉस का निशान नहीं बनाया गया था। 

विज्ञापन
Red Cross built on the roof of District Hospital Poonch
अस्पताल की छत पर बनाया गया निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। नियंत्रण रेखा पर युद्ध के हालात भी बन रहे हैं। इसके चलते पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल की छतों पर रेडक्रॉस के निशान बनाए गए हैं, ताकि युद्ध की स्थिति में अस्पताल को गोलाबारी से बचाया जा सके, क्योंकि युद्ध के दौरान अंतराष्ट्रीय नियमों के अनुसार अस्पताल पर किसी भी देश की सेना गोलाबारी नहीं करती है।

विज्ञापन

कभी नहीं बनाए गए ये निशान
वहीं, पुंछ में यह पहला मौका है, जब नियंत्रण रेखा पर तनाव के चलते अस्पताल पर इस प्रकार के निशान बनाए गए हैं। इससे पहले कारगिल युद्ध के समय भी जब पुंछ नगर में भारी गोलाबारी हुई थी। तब भी पुंछ में अस्पताल पर इस प्रकार रेडक्रॉस का निशान नहीं बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा स्टाफ की छुट्टियां रद्द
हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में अलर्ट किया गया है। चिकित्सा स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एलओसी और सीमा से सटे चिकित्सा केंद्रों में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई है। शहरी स्तर पर जीएमसी में भी अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

एलओसी में दिख रहा तनाव का असर
आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से एलओसी और सीमांत क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से होने वाली गोलाबारी की आशंका को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पहले भी दोनों देशों में तनाव के दौरान गोलाबारी से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को प्रभावित होना पड़ा है। जम्मू संभाग में कठुआ, सांबा, जम्मू में एक लंबा सीमांत क्षेत्र स्थापित है। इसी तरह पुंछ, उड़ी आदि एलओसी क्षेत्र में भी तनाव का असर दिख रहा है।

जम्मू संभाग के अस्पतालों को किया गया अलर्ट 
वर्ष 2018 के बाद से अमूमन सीमांत और एलओसी क्षेत्र गोलाबारी से शांत रहे हैं। लेकिन पहलगाम जैसे बड़े आतंकी हमले के बाद सीमा पार से गोलाबारी की आशंका बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से सीमा और एलओसी पर पाक लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. अब्दुल हमीद जरगर के अनुसार जम्मू संभाग के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। विशेषतौर पर सीमांत और एलओसी में अधिक इंतजाम किए गए हैं। जीएमसी जम्मू में भी आपात सेवाओं को मजबूत बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed