फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   red carpet in polling station at jammu

रेड कारपेट पर चलकर किया गया मतदान

Sat, 20 Dec 2014 11:35 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
red carpet in polling station at jammu

देश के अधिकांश हिस्सों में मतदान के दौरान अक्सर पोलिंग बूथ के नाम पर किसी स्कूल के अव्यवस्थित कमरे की शक्ल उभर कर सामने आती है। जहां एक कोने में कार्डबोर्ड से घिरे टेबल पर ईवीएम रखी होती है। लोग लंबी कतार में खड़े होकर किसी तरह अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आते हैं।

विज्ञापन


लेकिन, इस बार कई स्थानों पर बने मतदान केंद्रों की सजावट देख मतदाताओं को भ्रम हो रहा है कि वे किसी विवाह समारोह में गलती से तो नहीं पहुंच गए। कुछ ऐसा नजारा ज्यौड़ियां स्थित माडल मतदान केंद्र में नजर आया, जहां की सजावट देख हर कोई एक बार दंग हो रहा था।
विज्ञापन


अक्सर किसी बड़ी शख्सियत के सम्मान में रेड कारपेट बिछाया जाता है। रेड कारपेट पर चलना गर्व की बात मानी जाती है। लेकिन, इस बार चुनाव आयोग ने ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं के लिए रेड कारपेट बिछाकर एक अनोखी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नहीं देखी ऐसी व्यवस्था

red carpet in polling station at jammu

ज्यौड़ियां के माडल पोलिंग बूथ पर अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे किसान अशोक शर्मा रेड कारपेट वाला मतदान केंद्र देख कुछ झिझके। सुरक्षाकर्मी द्वारा उनकी मतदाता पर्ची देख उन्हें जब रेड कारपेट वाले पंडाल की ओर जाने के लिए इशारा किया गया, तो वह इधर-उधर देखने लगे। अशोक शर्मा के अनुसार पिछले 40 साल से वोट डालते आ रहे हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था पहले कभी नहीं देखी।

खास बात यह थी कि पंडाल में मतदाता के घुसते ही ट्रे में चाय पहुंच रही थी। लाइन में लगने की जरूरत नहीं। कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कीजिए। इसके अलावा विकलांगों के लिए भी आधुनिक व्हील चेयर के साथ स्टाफ मौजूद।

खासकर ग्रामीण इलाकों में मतदाता की इतनी आवभगत कभी देखने को नहीं मिली। जम्मू शहर के पाश इलाके गांधी नगर और शास्त्री नगर में भी माडल पोलिंग बूथ बनाए गए, लेकिन रेड कारपेट वाला ज्यौड़ियां का पोलिंग बूथ तमाम मतदान केंद्रों को मात दे रहा था। एक मतदाता का कहना था कि ऐसे पोलिंग बूथ बने और मतदाताओं को असुविधा न हो, तो हर शख्स मतदान के लिए निकलेगा।

एलओसी के पास मतदान केंद्र पर मेला

red carpet in polling station at jammu

लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) के पास स्थित छंब विधानसभा क्षेत्र में दिनभर मेला लगा रहा। पीओके से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोगों का जमघट लगा रहा। पुरुषों के अलावा महिलाओं में भी मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

लोग बच्चों को लेकर लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। जानकारों के अनुसार 1965 के युद्ध के बाद छंब इलाके का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में चला गया। यदि वह इलाका इस विधानसभा क्षेत्र में होता तो मतदाताओं की संख्या इसके दोगुनी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed