जम्मू कश्मीर: वित्त लेखा सहायकों की भर्ती भी हो सकती है रद्द, भष्ट्राचार की सरकार करवा रही जांच
वित्त लेखा सहायकों भर्ती की भी जांच गृह सचिव आर के गोयल वाली तीन सदस्यीय कमेटी ही कर रही है। जिसने जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती की जांच कर इसे रद्द करने एवं सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में फाइनेंस अकाउंट अस्सिटेंट की भर्ती भी रद्द हो सकती है। इसका जिम्मा भी सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती कराने वाली एजेंसी को सौंपा गया था। अकाउंट अस्सिटेट की भर्ती की भी जांच गृह सचिव आर के गोयल वाली तीन सदस्यीय कमेटी ही कर रही है, जिसने एसआई भर्ती की जांच कर इसे रद्द करने एवं सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।
972 पदों पर होने वाली भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया
बताया जा रहा है कि समिति ने एसएसबी से फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 972 पदों पर होने वाली भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया है। यह रिकॉर्ड तभी मंगवा लिया था, जब एसआई भर्ती के मामले की जांच की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस भर्ती को भी सरकार रद्द कर सकती है, क्योंकि इसमें भी ठीक उसी तरह की कमियां हैं, जैसी एसआई भर्ती में हैं।
गहनता से जांच की जा रही
उसी तरह की धांधली हुई है। बताया जा रहा है कि समिति ने अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इसमें भी मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों का अकेडमिक रिकार्ड जांचा जा रहा है।
भर्ती को लेकर भी लगातार विरोध चल रहा
इसमें भी यहीं बात सामने आ रही है कि जो उम्मीदवार मुश्किल से स्कूल परीक्षा में पास हुए हैं, उनका नाम मेरिट सूची में है। इनके परीक्षा में पास होने पर भी सवाल उठ रहा है। बता दें कि फाइनेंस अकाउंट की भर्ती को लेकर भी लगातार विरोध चल रहा है।
मामले की जांच हो चुकी है शुरू
आरोप है कि इस भर्ती में भी धांधली हुई है। पेपर लीक करने की बात भी कही जा रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है और एसआई की भर्ती करने वाली जांच समिति ही इसकी जांच कर रही है। सवाल यह भी है कि एक ऐसी जांच एजेंसी को भर्ती का जिम्मा दिया गया, जिसको कई विभागों और सरकारों ने प्रतिबंधित कर रखा है।
एसआई की भर्ती की जब जांच हुई थी। तब ही जांच समिति ने फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती का रिकॉर्ड मांगा था। इसके बाद हमने काफी रिकॉर्ड उनको सौंप दिया है।- -राजेश शर्मा, चेयरमैन, एसएसबी