फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Recruitment of Finance Accounts Assistants can also be cancelled, Government is getting corruption investigation done

जम्मू कश्मीर: वित्त लेखा सहायकों की भर्ती भी हो सकती है रद्द, भष्ट्राचार की सरकार करवा रही जांच

Sat, 16 Jul 2022 04:43 PM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 04:43 PM IST
सार

वित्त लेखा सहायकों भर्ती की भी जांच गृह सचिव आर के गोयल वाली तीन सदस्यीय कमेटी ही कर रही है। जिसने जम्मू कश्मीर सब इंस्पेक्टर भर्ती की जांच कर इसे रद्द करने एवं सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन
Recruitment of Finance Accounts Assistants can also be cancelled, Government is getting corruption investigation done
फाइनेंस अकाउंट अस्सिटेंट की भर्ती रद्द करने को लेकर धरना देते अभ्यर्थी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में फाइनेंस अकाउंट अस्सिटेंट की भर्ती भी रद्द हो सकती है। इसका जिम्मा भी सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती कराने वाली एजेंसी को सौंपा गया था। अकाउंट अस्सिटेट की भर्ती की भी जांच गृह सचिव आर के गोयल वाली तीन सदस्यीय कमेटी ही कर रही है, जिसने एसआई भर्ती की जांच कर इसे रद्द करने एवं सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन

972 पदों पर होने वाली भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया

बताया जा रहा है कि समिति ने एसएसबी से फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट के 972 पदों पर होने वाली भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया है। यह रिकॉर्ड तभी मंगवा लिया था, जब एसआई भर्ती के मामले की जांच की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि इस भर्ती को भी सरकार रद्द कर सकती है, क्योंकि इसमें भी ठीक उसी तरह की कमियां हैं, जैसी एसआई भर्ती में हैं।

विज्ञापन

गहनता से जांच की जा रही

उसी तरह की धांधली हुई है। बताया जा रहा है कि समिति ने अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती का रिकॉर्ड मंगवाया है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। इसमें भी मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों का अकेडमिक रिकार्ड जांचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती को लेकर भी लगातार विरोध चल रहा

इसमें भी यहीं बात सामने आ रही है कि जो उम्मीदवार मुश्किल से स्कूल परीक्षा में पास हुए हैं, उनका नाम मेरिट सूची में है। इनके परीक्षा में पास होने पर भी सवाल उठ रहा है। बता दें कि फाइनेंस अकाउंट की भर्ती को लेकर भी लगातार विरोध चल रहा है।

मामले की जांच हो चुकी है शुरू 

आरोप है कि इस भर्ती में भी धांधली हुई है। पेपर लीक करने की बात भी कही जा रही है, जिसकी जांच होनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है और एसआई की भर्ती करने वाली जांच समिति ही इसकी जांच कर रही है। सवाल यह भी है कि एक ऐसी जांच एजेंसी को भर्ती का जिम्मा दिया गया, जिसको कई विभागों और सरकारों ने प्रतिबंधित कर रखा है।


 

एसआई की भर्ती की जब जांच हुई थी। तब ही जांच समिति ने फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती का रिकॉर्ड मांगा था। इसके बाद हमने काफी रिकॉर्ड उनको सौंप दिया है।-  -राजेश शर्मा, चेयरमैन, एसएसबी   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed