फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   record break pilgrims reached shri mata vaishno devi katra jammu kashmir in 2018

जम्मू: वैष्णो देवी यात्रियों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, पहुंचे 81 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

Mon, 10 Dec 2018 08:57 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Dec 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
record break pilgrims reached shri mata vaishno devi katra jammu kashmir in 2018
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या का पिछले वर्ष का रिकार्ड इस वर्ष 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे 21 दिन पहले ही टूट गया। संभावना है कि साल के अंत तक पांच लाख तक यात्रा में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

   
सोमवार को दोपहर एक बजे पिछले वर्ष की यात्रा का आंकड़ा पार कर गया। पिछले वर्ष के मुकाबले रविवार तक भक्तों की संख्या 4800 कम थी। लेकिन सोमवार को दोपहर के समय यात्रा का आंकड़ा पिछले साल के रिकार्ड को पार कर गया।
विज्ञापन


इस वर्ष के अंत तक पांच लाख तक यात्रा में इजाफा होने की संभावना है। इससे पहले वर्ष 2011 में भक्तों की संख्या एक करोड़ एक लाख पंद्रह हजार थी, जबकि वर्ष 2012 में भक्तों की संख्या एक करोड़ चार लाख से ज्यादा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हर वर्ष आंकड़े में गिरावट आती गई। वर्ष 2013 में आंकड़ा गिरकर 93.24 लाख रह गया था। वर्ष 2014 में और गिरावट दर्ज हुई। इस दौरान संख्या 78.03 लाख हो गई। इसके बाद वर्ष 2015 में 77.76 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वर्ष 2016 में 77.23 लाख तक आंकड़ा रह गया। 


वर्ष 2017 में थोड़ा इजाफा हुआ और भक्तों की संख्या 81.78 लाख हो गई, जो वर्ष 2018 में 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे रिकार्ड को पार कर गया। इस वर्ष के अंत तक पांच लाख और भक्तों के आने का अनुमान है।मौसम की पहली बर्फबारी जल्द होने से यात्रियों में बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही यात्रा की बढ़ोतरी के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed