फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Unsafe Building, School Students Worried

Jammu News: असुरक्षित इमारत के पास बैठकर पढ़ने को मजबूर स्कूली बच्चे

विज्ञापन
Reasi, Unsafe Building, School Students Worried
रियासी में प्राइमरी स्कूल गोसुआ की असुरक्षित इमारत।  संवाद - फोटो : केडीए
खेल का मैदान भी खस्ताहाल, असुरक्षित भवन का एक हिस्सा सामान और जल प्रबंधन विभाग के उपकरणों के भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर बरयोतरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी असुरक्षित घोषित इमारत के पास बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल की इस इमारत को लंबे समय पहले असुरक्षित घोषित किया जा चुका है लेकिन शिक्षा विभाग ने अभी तक इसके विध्वंस का काम शुरू नहीं किया है।
स्कूल में कुल 45 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनके लिए दो स्थायी शिक्षक, एक शिक्षिका और एक आया की तैनाती है। फिलहाल विद्यार्थियों को सुरक्षित कमरों में बैठाया जा रहा है जिसमें नीचे दो कमरे और छत पर एक कमरा शामिल है। इनमें से एक कमरे का उपयोग किंडरगार्टन के रूप में किया जा रहा है। हालांकि असुरक्षित भवन का एक हिस्सा अब भी स्कूल के सामान और जल प्रबंधन विभाग के उपकरणों के भंडारण के लिए उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधूरा काम बना परेशानी का सबब
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल प्रबंधन विभाग द्वारा स्कूल के पीछे किए गए अधूरे काम के कारण स्कूल का खेल का मैदान भी खस्ताहाल हो गया है। काम के दौरान खोदा गया गड्ढा ठीक से बंद नहीं किया गया, जिससे पूरा मैदान खराब हो गया है। स्थानीय निवासी नितिन ने बताया कि बच्चे दहशत और डर के माहौल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से अपील की है कि वे इस स्थिति का जायजा लें और तुरंत असुरक्षित इमारत को गिराने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच का आश्वासन
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, रियासी के मुख्य शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि वे इस बात से अवगत हैं कि स्कूल की एक इमारत असुरक्षित घोषित हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा जो इमारत का निरीक्षण करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल प्रबंधन के अधूरे काम की भी जांच की जाएगी और अगले एक-दो दिन में जोनल शिक्षा अधिकारी स्वयं स्कूल का दौरा करेंगे। गुप्ता ने कहा, जहां भी स्थिति खराब है, उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed