फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, tringa really

Jammu News: दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर गूंजे भारत मां के जयघोष

विज्ञापन
reasi, tringa really
-डीसी विशेष पाल की अगुवाई में 750 फुट तिरंगे के साथ निकाली गई रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। चिनाब दरिया पर बक्कल व कोड़ी में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर 750 फुट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकाली गई। रैली में चार स्कूलों सेर सुंडवा, चौराकोट, तरमतथा, सुरजनधार के 160 विधार्थियों सहित 300 अधिकारी व आमजन शामिल हुए। भारत माता की जय के जयघोष से क्षेत्र पूरा दिन गूंजता रहा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में बच्चों ने रैली निकालकर देश के स्वतंत्र करवाने वाले नायकों के प्रति स्नेह जताया और उनके योगदान को याद किया। रियासी डीसी विशेष पाल की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में प्रशासन से भी बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में न केवल रियासी के लोगों ने देशभक्तिपूर्ण उत्साह को प्रदर्शित किया, बल्कि पुल के अद्वितीय और ऐतिहासिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। रियासी के उपायुक्त विशेष महाजन ने ऐसे प्रतीकात्मक स्थान पर रैली की मेजबानी करने पर गर्व व्यक्त किया। डीसी ने कहा कि यह तिरंगा रैली सिर्फ हमारे राष्ट्रीय ध्वज का उत्सव नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता और एकता की भावना को श्रद्धांजलि है। हमारे युवाओं, स्थानीय लोगों और अधिकारियों की भागीदारी तिरंगे में निहित मूल्यों को बनाए रखने के लिए सामूहिक समर्पण का प्रमाण है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा, एसपी इफ्तेखार अहमद, एसीडी प्रदीप कुमार सहित कई अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed