फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi: Shiv temple vandalism case polygraphy test

Reasi : शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ के मामले में पकड़े गये संदिग्ध लोगों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, 24 पर है शक

Fri, 05 Jul 2024 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 01:01 AM IST
सार

अब तक पुलिस ने कुल 43 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इनमें 24 संदिग्ध पाए गए हैं। फरार दो लोगों में से एक को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Reasi: Shiv temple vandalism case polygraphy test
पुलिस मामले की जांच कर रही है... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के धर्माडी शिव मंदिर में तोड़फोड़ मामले में पकड़े गए संदिग्धों का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। अब तक पुलिस ने कुल 43 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इनमें 24 संदिग्ध पाए गए हैं। फरार दो लोगों में से एक को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह जानकारी वीरवार शाम को एक प्रेसवार्ता में एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर को एसएसपी ने हिंदू संगठनों के सदस्यों से साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन से ही पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। मौके से फिंगर प्रिंट्स भी लिए गए, जिनका मिलान करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने का इंतजार है। 
विज्ञापन


आसपास रहने वाले लोगों के घरों की तलाशी ली गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई है। जिस लोहे की राॅड से मंदिर में तोड़फोड़ की गई, उसे भी बरामद कर लिया गया है। जांंच में अभी तक किसी ने भी घटना को अंजाम देने की बात कबूल नहीं की है। पुलिस को मौके पर कोई चश्मदीद गवाह भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को हुई बैठक में हिंदू संगठनों के सदस्य ब्रिज मोहन शर्मा, योग राज मैंगी, कुलदीप पंडोह, विवेक आनंद, विक्रांत मैंगी, विनोद शर्मा, एडवोकेट पवन देव सिंह व अन्य ने मांग की कि जांच में तेजी लाई जाए और मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। बता दें कि बीते शनिवार को शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed