फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi Royal And Geeta Nagar Panthers Won Cricket Match

Jammu News: रियासी रॉयल्स और गीता नगर पैंथर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
Reasi Royal And Geeta Nagar Panthers Won Cricket Match
रियासी में गीता नगर व दुर्गा इलेवन के बीच जारी मैच। 
- जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : विकास और प्रिंस मन्हास को शानदार प्रदर्शन के किए मैन आफ द मैच घोषित किया गया
विज्ञापन

- सिटी स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में खेली जा रही जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार दो मुकाबले खेले गए। इनमें रियासी रॉयल्स ने माहौर वॉरियर्स और गीता नगर पैंथर्स ने दुर्गा इलेवन पर जीत दर्ज की। काफी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने के लिए पहुंचे थे।
पहले मैच में माहौर वॉरियर्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। बल्लेबाज जड्डू ने नाबाद 75 और शहजाद नईम ने 25 रनों का योगदान दिया। रियासी के गेंदबाज ऋषि ने दो, इम्तियाज भट्ट, देव करण सिंह व आसिफ मलिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियासी रॉयल्स टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज आसिफ मलिक ने 32,अमन राजपूत ने 18, देव करण ने 11 और विकास ने नाबाद 42 रन बनाए। विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। माहौर के गेंदबाज मलिक शाहिद उल इस्लाम,जड्डू, इशाक मलिक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में गीता नगर पैंथर्स ने दुर्गा इलेवन टीम को एकतरफा मैच में 63 रनों से करारी हार दी। गीता नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 26,अनिल ठाकुर के 26 और प्रिंस मन्हास की नाबाद 45 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। दुर्गा इलेवन के गेंदबाज विशाल ठाकुर, मोबिन चौधरी व अंश शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, हैप्पी फेंसर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा इलेवन की पूरी टीम 14.2 ओवर में सिर्फ 76 रन ही बना सकी। बल्लेबाज मोबिन चौधरी,विशाल ठाकुर व माणिक ने 11-11 रन बनाए। डॉक्टर शालीन ने 12 रनों का योगदान दिया। गीता नगर के गेंदबाज अमित शर्मा व अनिल ठाकुर ने दो-दो जबकि प्रिंस मन्हास, सलमान रजा, नारायण सिंह, मंजीत सिंह व डॉक्टर सुकेश ने एक-एक विकेट लिया। प्रिंस मन्हास को शानदार प्रदर्शन के किए मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed