{"_id":"66a2d80c0f345ee39d03e614","slug":"reasi-pouni-culture-shivkhodi-savan-mahotsav-reasi-news-c-10-1-jam1007-407686-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिवखोड़ी धाम में सावन महोत्सव जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिवखोड़ी धाम में सावन महोत्सव जारी
Fri, 26 Jul 2024 04:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
रोजाना दरबार में बड़ी संख्या में भक्त लगा रहे हाजिरी, शिव लीला भी जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। आधार शिविर रनसू शिवखोड़ी में सावन महोत्सव जारी है। वहीं, सावन माह में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र भोले बाबा के जयकारों से गूंज रहा है।
सावन महोत्स के चलते जहां रनसू में शिव लीला सहित रूद्राभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें शामिल हो कर भक्त खुद धन्य मान रहे हैं। प्राकृतिक शिवलिंग की पूजा-अर्चना की जा रही है। सोमवार को शिवखोड़ी धाम में डीसी ने सावन महोत्सव का आगाज किया था। इसके बाद शाम को लगातार शिव कथा का आयोजन हो रहा है। वहीं, अकेडमी ऑफ आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज की तरफ से वीरवार शाम को शिव लीला आयोजित की गई। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के मैनेजर बीडीओ हेड क्वार्टर तरसेम लाल शर्मा, डीडीसी केवल कृष्ण, एसएचओ राजेश बांबा, नायब तहसीलदार रनसु भी मौजूद रहे।