{"_id":"6670c5861c1034f95b0183d8","slug":"reasi-poni-culture-shivkhodi-dham-reasi-news-c-202-1-sjam1001-112028-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात दिन में पंद्रह हजार भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात दिन में पंद्रह हजार भक्तों ने किए भोले बाबा के दर्शन
Tue, 18 Jun 2024 04:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के कंडा में नौ जून को हुए आतंकी हमले का बाबा भोले की यात्रा में खास असर नहीं पड़ा है। रोजाना, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सात दिन में पंद्रह हजार भगत शिवखोड़ी धाम में भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं में भोले के दर्शन के प्रति खासा उत्साह है। वहीं, आधार शिविर रनसू सहित शिवखोड़ी में सुरक्षा चाक चौबंद है। हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। मौसम में सुधार आते ही यात्रा में फिर से उछाल आने की संभावना है। शिवखोड़ी में 10 जून को 2402 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया था। इसी प्रकार 11 जून को 1981, 12 जून को 2414, 13 जून को 2117, 14 जून को 1529, 15 जून को 2092 और 16 जून को 2516 भक्त शिवखोड़ी पहुंचे हैं।