फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi police will provide immunization center to villagers

रियासी पुलिस ग्रामीणों को पहुंचाएगी टीकाकरण केंद्र

विज्ञापन
Reasi police will provide immunization center to villagers
रियासी। जिले के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने में आ रही परेशानी अब दूर होने की संभावना है। इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। समस्या को देखते हुए विभाग ने 16 वाहनों को वैक्सीनेशन एंबुलेंस में तब्दील कर ग्रामीण इलाकों की ओर रवाना कर दिया है। यह वाहन ग्रामीणों को वैक्सीनेशन सेंटर से लाने और ले जाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को माड़ी स्थित कार्यालय में डीसी चरणदीप सिंह, डीआईजी रियासी-उधमपुर रेंज मोहम्मद सुलेमान चौधरी, एसएसपी शैलेंद्र सिंह और डिप्टी सीएमओ मोहम्मद यूसुफ ने वाहनों को जिला के विभिन्न इलाकों के लिए रवाना किया। एसपी सुरजीत कुमार भगत को नोडल अफसर बनाया गया है। मौके पर बताया गया कि मौजूदा समय में पुलिस के 509 जवान और 5774 विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्य सेवाएं दे रहे है। साथ ही पुलिस के 131 कर्मी घर-घर जा कर सर्वे में सेवाएं दे रहे हैं। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए पुलिस विभाग जिला प्रशासन की मदद से विभिन्न अभियान चलाए हुए है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed