फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi police caught two accused in 19 year old rape case

जम्मू् कश्मीर : दुष्कर्म के 19 साल पुराने मामले में रियासी पुलिस ने दो आरोपी पकड़े 

Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
सार

माहौर तहसील के मियां खारियां निवासियों पर वर्ष 2002 में एक महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप। लगातार ठिकाने बदलने के कारण आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस। 

विज्ञापन
Reasi police caught two accused in 19 year old rape case
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2002 से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने माहौर तहसील के मियां खारियां से अब्दुल रशीद और मखना को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उन पर 19 साल पहले रियासी जिले में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2002 से ही फरार चल रहे थे। वर्ष 2002 में उनके खिलाफ महिला का अपहरण कर उससे कई बार दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2003 में कोर्ट ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दोनों के लगातार स्थान बदलने के कारण पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई। एसएसपी ने बताया कि छह महीने में 100 फरार आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed