{"_id":"6883dc365785800cfc0b609c","slug":"reasi-mahor-road-accident-women-died-truck-collide-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125612-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सलाल में डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सलाल में डंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय से माहौर जाने वाले सड़क मार्ग स्थित सलाल क्षेत्र में वीरवार देर शाम एक डंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिया रानी निवासी सलाल कोटली के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दुर्घटना के बाद डंपर का चालक फरार हो गया। शुक्रवार सुबह शव का जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंपा दि गया। सलाल कोटली निवासी महिला डंपर में कैसे, कब और क्यों बैठी, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ रंजीत सिंह राव ने बताया कि फरार डंपर चालक की पहचान हो गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।