फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi : Due to increase in silt in Salal Dam water released people avoid to go to Chenab banks

रियासी: सलाल डैम में गाद बढ़ने पर  छोड़ा गया पानी, चिनाब किनारे न जाएं लोग, प्रबंधन की चेतावनी

Tue, 28 May 2024 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 May 2024 01:05 PM IST
सार

सलाल डैम के निचले इलाकों तलवाड़ा, गुज्जर कोठी, कांसीपट्टा, पनासा, जेड़ी, डेरा बाबा और पब्बर के लोगों को चिनाब नदी के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Reasi : Due to increase in silt in Salal Dam water released people avoid to go to Chenab banks
सलाल डैम में छोड़ा गया पानी - फोटो : विकास बड़ू

विस्तार

रियासी में चिनाब नदी के जारी उच्च प्रवाह व डैम में गाद बढ़ जाने पर मंगलवार सुबह सात बजे से पानी छोड़ा गया है। इससे चिनाब नदी का जलस्तर निचले इलाकों में बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। इसलिए लोग नदी के पास न जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें। इस संबंध में सोमवार को सलाल पावर स्टेशन प्रबंधन कमेटी ने एडवाइजरी जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


इसमें सलाल डैम के निचले इलाकों तलवाड़ा, गुज्जर कोठी, कांसीपट्टा, पनासा, जेड़ी, डेरा बाबा और पब्बर के लोगों को चिनाब नदी के किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। चिनाब का जलस्तर जम्मू जिले की अखनूर तहसील के गांवों तक बढ़ेगा। इस कारण इन इलाकों के ग्रामीणों से चिनाब किनारे नहीं जाने की अपील की है। 
विज्ञापन


प्रबंधन कमेटी के अनुसार मंगलवार सुबह सात से शाम सात बजे तक डैम के गेट खोले जाएंगे। इसका असर नदी के किनारे स्थित गांवों में देखने को मिलेगा। प्रबंधन कमेटी ने ग्रामीणों से मवेशियों को भी दरिया के किनारों पर नहीं जाने देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed