{"_id":"66d79e5c7096daf7a306d864","slug":"reasi-district-election-reasi-news-c-202-1-sjam1001-114922-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जनरल जोरावर की परपोती ने ठोकी ताल, रियासी से लड़ेंगी निर्दलीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जनरल जोरावर की परपोती ने ठोकी ताल, रियासी से लड़ेंगी निर्दलीय
Wed, 04 Sep 2024 05:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मुमताज अहमद खान को बनाया प्रत्याशी
विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय सहित पांच प्रत्याशी मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों रियासी, गुलाबगढ़ और श्री माता वैष्णो देवी में दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को मतदान होना है। पांच सितंबर तक नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक विभिन्न दलों व दो निर्दलीय सहित पांच प्रत्याशी रियासी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतर चुके हैं।
कांग्रेस की तरफ से मुमताज अहमद खान को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने कुलदीप राज दूबे को प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने नामांकन भी भर दिया है।
उधर, महान योद्धा जनरल जोरावर सिंह की परपोती दीक्षा कलहुरिया ने भी निर्दलीय के रूप में मैदान में ताल ठोक दी है। पीडीपी की तरफ से रिटायर मास्टर बोधराज को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सलाल निवासी अर्जुन सिंह भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। छह व सात तारीख को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ तारीख को नाम वापस लिए जा सकते हैं।