{"_id":"665ce1794c67035ab40e4204","slug":"reasi-culture-talwada-dangal-reasi-news-c-202-1-sjam1001-111416-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस के ईशाक पहलवान का तलवाड़ा दंगल पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस के ईशाक पहलवान का तलवाड़ा दंगल पर कब्जा
Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बड़ी माली के मुकाबले में हरियाणा के मंजीत पहलवान को दी पटकनी
दोनों पहलवानों के बीच 14 मिनट तक हुई खिताबी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के ईशाक पहलवान ने तलवाड़ा में हुए चौथे दंगल पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बड़ी माली के मुकाबले में हरियाणा के पहलवान मंजीत को चित किया है। दंगल में खिताबी बड़ी माली के लिए दोनों पहलवानों के बीच में चौदह मिनट तक संघर्ष हुआ है।
तलवाड़ा में चौथे विशाल दंगल का आयोजन कमेटी की ओर से किया गया। इसमें चार लाख रुपये की करीब 65 कुशितयां हुईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बड़ी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस केक ईशाक व हरियाणा के मंजीत पहलवान के बीच हुआ। 14 मिनट तक चले मुकाबले में ईशाक ने मंजीत को पटकनी दे कर दंगल को अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये और उपविजेता को तीस हजार रुपये नकद दिए गए। दूसरी माली का मुकाबला शारा अखाड़ा हरियाणा के पहलवान भोला ने दोमाना अखाड़ा जम्मू के रशीद के बीच हुआ। इसे हरियाणा के पहलवान ने जीता है। इसके लिए विजेता को 31 हजार और उपविजेता को बीस हजार रुपये दिए गए।
तीसरी कुश्ती में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान नारकोट निवासी सुरजीत सिंह ने कठुआ के पहलवान जाकिर को हराया है। इसमें विजेता को 15 हजार व उपविजेता को दस हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। चौथी माली के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पुलिस डोडा के नदीम पहलवान ने बीएसएफ चंडीगढ़ के पहलवान नीरू गुज्जर और पांचवीं कुश्ती में कोट भलवाल जम्मू के बब्बा पहलवान ने दिल्ली के पहलवान जय भगवान को हराया। दंगल में जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के पूर्व संयुक्त सचिव व इंडियन स्टाइल ऑफ रेसलिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे। भाजपा के पूर्व जिला प्रधान कुलदीप कुमार दूबे, ठाकराकोट के डीडीसी सदस्य अब्दुल रशीद, व्यवसायी कुलदीप शर्मा, पूर्व सरपंच केवल कुमार विशेष अतिथि थे। दंगल का आयोजन प्रधान जगदेव सिंह, लंबड़दार अमन राज, ज्ञान चंद व मोहम्मद इकवाल की देखरेख में किया गया। मौके पर तलवाड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, दंगल कमेटी के सदस्य सुखदेव सिंह, करतार सिंह, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद मुनीर, अब्दुल गनी, सीता राम, कुलदीप कुमार, मोहम्मद रज्जाक, बलदार सिंह और देस राज मौजूद रहे।