{"_id":"66cc4d7fc45ecda60608aee3","slug":"reasi-culture-shobhayatra-reasi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-114617-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जय श्री राधे-राधे... से गूंजा रियासी नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जय श्री राधे-राधे... से गूंजा रियासी नगर
Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को नगर के चौक चबूतरा मोहल्ले के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण मंदिर से शुरू हुई झांकी मुख्य बाजार से हो कर गुजरी। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राधे-राधे सहित अन्य भजनों से गूंजता रहा।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों सहित आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। विशेष कर बड़ी संख्या में लोग झांकी के समक्ष शीश नवाते नजर आए। बाल गोपाल की पालकी को कंधे पर उठा कर लोगों ने जय श्री राधे राधे के जयघोष लगाए।
बाजार से गुजर कर झांकी बस अड्डे पर पहुंची, जहां से स्थानीय डाक बंगला के पास बने राधाकृष्ण के मंदिर में झांकी का समापन किया गया। बाद में मौके पर आए हुए सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
शाम को भजन संध्या प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रविवार शाम को सनातन धर्म सभा की तरफ से सभा हाल में एक भजन संध्या गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें छोटे व बड़े दो आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से एक से बढ़ कर एक बेहतरीन भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मौके पर आए हुए लोगों ने तालियां बजा कर उन का हौसला बढ़ाया। शनिवार को हुई श्लोक प्रतियोगिता व रविवार को हुई गायन प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर रहे बच्चों को सोमवार शाम को शोभायात्रा के दौरान नई बस्ती शिव मंदिर में सम्मानित किया जाएगा।