{"_id":"68a8d27817278639b2013f18","slug":"reasi-brahmin-sabha-held-meeting-reasi-news-c-202-1-sjam1001-126606-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में ब्राह्मण सभा का किया जाएगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में ब्राह्मण सभा का किया जाएगा विस्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। ब्राह्मण सभा वर्किंग कमेटी की एक बैठक शुक्रवार को नई बस्ती में हुई जिसमें सभा का विस्तार करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर बताया गया कि जिला स्तरीय ब्राह्मण सभा का गठन जिला स्तर पर किया जाएगा। कुछ महीने पहले एक बैठक हुई थी जिस में वर्किंग कमेटी का गठन हुआ था।
अब आने वाली दो सितंबर को एक बैठक जिला स्तर पर होगी जिस में सभी लोगों के सहमति से ब्राह्मण सभा का प्रधान नियुक्त किया जाएगा। इस के साथ ही कमेटी का गठन कर अन्य सदस्य जोड़े जाएंगे। जिला में रहने वाले हर ब्राह्मण परिवार को सभा के साथ जोड़ा जाएगा। इस के लिए तहसील ब्लॉक पंचायत व मोहल्ले स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी जोकि आगे की व्यवस्था संभालेंगी। ब्राह्मण समाज के सभी युवाओं से अपील की गई कि वह सभा बना कर इसे मजबूत बनाने का प्रयास करें। सभा की तरफ से शुल्क के लिए पर्ची भी भरी जाएगी जिस से इकट्ठा होने वाले रुपयों को किसी गरीब परिवार व सभा के विस्तार के लिए किया जाएगा।