{"_id":"68c47bb47936254a4507adbf","slug":"reasi-bheemgarh-fort-tempo-stand-drivers-demand-for-new-spot-reasi-news-c-202-1-sjam1001-127348-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भीमगढ़ किले के पास टेंपो स्टैंड से चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भीमगढ़ किले के पास टेंपो स्टैंड से चालक परेशान
विज्ञापन
रियासी के भीमगढ़ किला के पास बना टेंपो स्टैंड।फोटो, संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भीमगढ़ किले के प्रवेश द्वार के पास बनाए गए टेंपो स्टैंड के चालक परेशानी में हैं। उन्होंने टेंपो स्टैंड का विस्तार करने के साथ ही नया स्थान देने की मांग की है।
टेंपो मालिक संजय कुमार व गणेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय के दौरान टेंपो स्टैंड की जगह कम होती जा रही है। आने वाले दिनों में वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद उक्त स्थान कम हो जाएगा। स्थानीय टेंपो चालकों के अलावा जम्मू व अन्य स्थानों से आने वाले टेंपो भी यही खड़े होते हैं। कई बार उन्हें जगह नहीं मिलती तो वह अपने वाहन सड़क की एक तरफ खड़े करने को मजबूर हो जाते हैं।
कुछ टेंपो चालक स्टैंड पर आने से परहेज करते है और चौक से भी सवारी बिठा निकल जाते हैं। इसका नुकसान स्टैंड पर खड़े अन्य चालकों को होता है। चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने मोटर व्हीकल विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि जिस जगह पर टेंपो स्टैंड बनाया गया है वह स्थान पर्यटन विभाग की तरफ से भीमगढ़ किले में आने वाले लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए था। नगर में कहीं अन्य स्थान नहीं होने के कारण प्रशासन की तरफ से वहां टेंपो खड़ा करने की अनुमति दी गई थी।