फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Arnas Road Closed,Traffic Effected

Jammu News: मुख्य मार्ग बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
Reasi, Arnas Road Closed,Traffic Effected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। तहसील मुख्यालय अरनास के दमन में भूस्खलन होने से मुख्य मार्ग कई दिन से बंद है। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यहीं नहीं जिला मुख्यालय से तहसील माहौर के ग्रामीण इलाकों के लिए चलने वाले कई वाहनों के पहिए थम गए हैं। सोमवार को भी छोटे वाहन ही अन्य विकल्प मार्ग पर चलते नजर आए।
बताया जाता है कि छह दिन पहले दमन इलाके में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद मुख्य मार्ग बंद हो गया था। इससे अरनास व माहौर के बीच चलने वाली यात्री वाहन सेवा भी बंद हो गई। मौजूदा समय में माहौर के लिए वाहन धर्माड़ी की तरफ से होकर गुजर रहे हैं। स्थानीय निवासी रमन शर्मा ने बताया कि जिस सड़क पर भूस्खलन हुआ है उसको पार कर धर्माड़ी जाने में लगभग 20 मिनट लगते थे। अब यही सफर अन्य रास्ते से करीब दो घंटे में तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टेंपो चालक रियाज के मुताबिक पहले वह दो घंटे में रियासी से माहौर पहुंच जाते थे। अब चार घंटे लग रहे हैं। आकाश दीप सिंह ने बताया कि जिस मार्ग पर अभी वाहन चल रहे हैं उसकी हालत बहु़त ही ज्यादा खराब खराब है। पूरी सड़क गड्ढों से भरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अरनास के एसएचओ चमन गोरखा ने बताया कि इस मार्ग से वाहनों को थोड़ा-थोड़ा कर छोड़ा जा रहा है ताकि किसी को परेशानी न आए। ग्रेफ विभाग मार्ग की मरम्मत में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed