फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, aghaar jitto, cricket comptition

Jammu News: अगार जित्तो ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, रोहित बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
reasi, aghaar jitto, cricket comptition
शहीद रिद्धम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। अगार जित्तो में खेली शहीद रिद्धम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अगार जित्तो की टीम ने कोटला की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। टीएनटी क्रिकेट क्लब की तरफ से दुशाल शर्मा की देखरेख में करवाई गई प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 45 मैच खेले गए।

फाइनल मैच में कोटला की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। बल्लेबाज मीत सिंह ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। अगार के गेंदबाज रोहित शर्मा ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अगार की टीम ने बल्लेबाज रोहित शर्मा के 33 गेंद में बनाए गए 50 रन व मोहित शर्मा के 23 गेंद पर बनाए 46 रन की बदौलत मैच को 13 ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर जीत लिया। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस के साथ ही पूरी प्रतियोगिता में 267 रन बनाने व 10 विकेट लेने पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में भी पुरस्कृत किया गया। मैच के दौरान भाजपा के जिला प्रधान रोहित दूबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर सरपंच रवि शर्मा, सरपंच रोशन लाल, पंच मोहिंदर सिंह, रवि विशाल, रवि बलोच, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed