{"_id":"6589302e8af02831dc084619","slug":"reasi-accident-two-dead-and-12-injured-as-minibus-plunges-into-gorge-reasi-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reasi Accident: रियासी में खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reasi Accident: रियासी में खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, 11 लोग घायल
Mon, 25 Dec 2023 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:03 PM IST
सार
रियासी में सड़क हादसा हो गया है। इससे दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार 11 अन्य लोगों को चोटें आईं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
रियासी में खाई में गिरा वाहन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रियासी में सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। जिले के चसाना तहसील की धामनी इलाके में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार 11 अन्य लोगों को चोटें आईं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
चसाणा के थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि वाहन बलमतकोट से बद्धल गांव जा रहा था। सुबह करीब छह बजे धामिनी के पास वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे का पता चलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन