{"_id":"6834051f9372ecf3c50f6428","slug":"ravi-had-gone-to-his-in-laws-house-but-returned-as-a-dead-body-locked-in-a-bag-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहा हूं, ये बात युवक ने परिवार को नहीं बताई: लौटा बैग में बंद लाश बनकर; पत्नी...सास और साला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहा हूं, ये बात युवक ने परिवार को नहीं बताई: लौटा बैग में बंद लाश बनकर; पत्नी...सास और साला गिरफ्तार
Mon, 26 May 2025 11:37 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 26 May 2025 11:37 AM IST
सार
रवि कुमार बिना बताए ससुराल गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई और शव बैग में बंद होकर नाले में मिला। पुलिस ने 24 घंटे में मामला सुलझाते हुए उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरने से पहले गांव नरगेला में ससुराल जाने की बात मृतक रवि कुमार ने अपने परिवार को नहीं बताई थी। इस बात का पता विश्वसनीय सूत्रों से चला है।पहाड़ी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क कम आने के कारण जब मृतक के घरवालों को उसका मोबाइल बंद मिला तो उन्होंने यही समझा की रवि पंचैरी में ही कहीं होगा, नेटवर्क में खराबी के कारण उसका नंबर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उधर, चिनैनी पुलिस ने रवि कुमार की अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। 22 मई को रवि का शव बैग में क्षत-विक्षत हालत में नाले में मिला और 24 मई की देर शाम को पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी निशा देवी, सांस कांता देवी और साला जोगिंदर पुत्र बिट्टू राम निवासी गांव नरगेला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की सात दिन की रिमांड हासिल की है। मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।रवि ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ससुराल जाने की कीमत उसे जिंदगी देकर चुकानी पड़ेगी। रवि के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसके चार भाई हैं और सभी उससे बड़े हैं और सभी विवाहित हैं।
विज्ञापन
मृतक की दो बहनें भी हैं जो शादीशुदा हैं। जानकारी के मुताबिक रवि जम्मू में किसी डेयरी पर काम करता था। तीन महीने पहले उसकी पत्नी निशा उसे छोड़ कर मायके चली गई थी।